समस्तीपुर :- बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से 53 हजार 541 रूपये की निकासी कर ली थी। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए पूरी रकम को बरामद कर इसमें शामिल दो सहोदर भाईयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला को साइबर डीएसपी दुर्गेश कुमार दीपक ने बरामद राशि वापस सौंपा।
बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवड़ा सिंधियाही निवासी अनिल कुमारी राय की पत्नी सविता देवी के साथ साईबर ठगों ने बड़ी ठगी की घटना को अंजाम दिया था। विगत 25 मार्च 2025 को स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में उनके खाते से कुल 53 हजार 541 रूपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत 1930 साईबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साईबर थाने की टीम ने एनसीआर पोर्टल के माध्यम से जांच शुरू की।
जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई
ठगी की यह पूरी साजिश मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर वार्ड संख्या-2 के दो सहोदर भाईयों ने अंजाम दिया था। समस्तीपुर साइबर पुलिस ने मोतिहारी पहुंचकर राकेश पांडेय के दोनों पुत्र आयुष कुमार पांडेय और उत्तम कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश कुमार दीपक ने बताया कि दोनों भाईयों ने तकनीकी माध्यमों से पीड़िता के खाते से राशि उड़ाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साईबर थाने ने 11 अप्रैल को सविता देवी को उनकी सम्पूर्ण राशि 53 हजार 541 रूपये बरामद कर वापस दिलाया। इधर राशि वापसी के बाद पीड़िता सविता देवी ने राहत की सांस ली और समस्तीपुर साईबर थाना की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…