समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीव वार्ड संख्या-15 मालिकाना टोला में एक नवविवाहिता ने घर में ही गले में सारी का फंदा लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान नवीन कुमार की पत्नी निक्की कुमारी के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध ससुराल वालों ने बताया जाता है कि निक्की की शादी पिछले वर्ष मई में नवीन कुमार के साथ हुई थी। नवीन परदेस में रहकर मजदूरी करता है। इसी बीच सोमवार को निक्की ने घर में लगे पंखे के सहारे सारी का फंदा बनाकर उससे लटकर आत्महत्या कर ली।
वहीं इसकी जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वैसे घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। आगे मामले की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…