वैशाली के बिदुपुर अंचल कार्यालय में निगरानी टीम ने छापेमारी कर घूस लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को निगरानी की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
बताया गया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार ने दाखिल खारिज के लिए 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। 12 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मथुरा पंचायत के सरपंच शैलेंद्र सिंह ने निगरानी विभाग में दाखिल खारिज के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा 20 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पड़ताल के बाद हुई कार्रवाई
शिकायत दर्ज करने के बाद निगरानी की टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई। उसके बाद निगरानी की टीम ने 12 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब हो कि 14 नवंबर 2024 को वैशाली जिले के नगर थाने में तैनात दरोगा पूनम कुमारी को 10 हजार घूस लेते निगरानी ने रंगे हाथ पकड़ लिया था।
17 जनवरी 2025 को निगरानी की टीम ने उधान के सहायक निदेशक शशांक कुमार एवं कार्यालय के कर्मी अरविंद झा को सात हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…