काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम समस्तीपुर का आगामी वित्तीय वर्ष (2025-26 ) का सालाना बजट नगर निगम बोर्ड से पारित हो गया। मंगलवार को शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई जिसमें 241 करोड़ 38 लाख रुपए का सालाना बजट पारित किया गया।
इसमें नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल द्वारा पेश किया गया बजट प्रस्ताव में आय-व्यय, लाभ-हानि आदि का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। 2025-26 के प्रस्तावित बजट में अनुमानित प्रारंभिक शेष 154 करोड़ 45 लाख तथा आगामी वित्तीय वर्ष 25-26 में कुल अनुमानित प्राप्ति 362 करोड़ 15 लाख रुपए दिखाया गया है। कुल 241 करोड़ 38 लाख अनुमानित व्यय का उपबंध किया गया है। इस प्रकार कुल अनुमानित अवशेष राशि 120 करोड़ 76 लाख रहने का अनुमान बताया गया है।
यह है 2025-26 का सालाना बजट का सारांश –
प्रारंभिक शेष अनुमानित राशि – 154,45,35,421 करोड़
अनुमानित आय – 2,07,69,79,500 रुपए
कुल अनुमानित आय – 3,62,15,14,921 रुपए
अनुमानित व्यय – 2,41,38,17,000 रुपये
अंतिम शेष (लाभ /(हानि) – 1,20,76,97,921 रुपए
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…