Samastipur

प्रत्येक महादलित टोला में लगेगा विशेष विकास शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ

समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विशेष विकास शिविर के प्रशिक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपविकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बता दें कि बिहार महादलित विकास मिशन के निर्देश पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के समग्र विकास से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को जोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से छुटे लाभुकों को इसमें जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन होगा।

विशेष विकास शिविर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला के लाभुकों को राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिल, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायत भत्ता, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बास-भूमि, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित पेंशन की योजना, बुनियादी केन्द्र से संबंधित योजना, हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। विशेष विकास शिविर का आयोजन पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कहा कि शिविर आयोजन की तिथि से पूर्व संबंधित टोलों में जाकर विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर लेंगे। ताकि शिविर में यथा-संभव ऑन स्पॉट निष्पादन करने का प्रयास किया जा सके। साथ ही जो लाभुक पूर्व में आवेदन जमा नहीं कर सकें हो वे शिविर में आवेदन जमा कर सकते हैं। कैंप लगने से पूर्व व्यापार प्रचार-प्रचार कराने का निर्देश भी दिया गया। विशेष विकास शिविर की शुरूआत जिला स्तर पर 14 अप्रैल 2025 को महाशिविर के आयोजन से किया जायेगा। इसके बाद प्रखंड स्तर से 19 अप्रैल से लगातार सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचिज जनजाति टोला में विशेष शिविर रोस्टर वार लगाया जाएगा। जिसमें बताया गया है कि प्रखंडों के आधे पंचायतों में शनिवार एवं शेष आधे पंचायत में बुधवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसकी माइक्रोप्लानिंग कर ली गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

26 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 दिन ago