Samastipur

समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता ने लालू यादव के स्वास्थ्य के लिए पूजा-कीर्तन और हवन का किया आयोजन

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को पूजा-कीर्तन और हवन का आयोजन कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनकी कुशलता की कामना किया।

जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ, गरीबों के मसीहा तथा कौमी एकता के प्रतीक हैं। उनकी कुशलता हेतु सम्पूर्ण बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में यज्ञ तथा हवन हो रहे हैं।

मौके पर व्यास शंकर झा ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है, बुरी शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञानुष्ठान से सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव स्वस्थ्य हो जाएंगे।

मौके पर राजद के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, जिला राजद महासचिव मो० परवेज आलम, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ० रजनीश कुशवाहा, उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रवि आनंद, समाजसेवी रंजीत कुमार रम्भू, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, रिद्धि दात्री, नाव्या नवेली, रुनझुन, रिमझिम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

1 घंटा ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago