समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर नशाखुरानी के शिकार एक युवक को बेहोशी हालत में जीआरपी थाने की पुलिस ने उतारा और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया है कि उक्त युवक असम से मधुबनी लौट रहा था। इसी दौरान कटिहार में साथ यात्रा कर रहे एक शख्स ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे नशीली चाय पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित युवक की पहचान मधुबनी जिले के मलमल थाना क्षेत्र निवासी उमेश साफी के पुत्र रोहित कुमार साफी (35) के रूप में की गई है।
ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के अनुसार 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस में मिलिट्री जैसी वर्दी में बैठे एक शख्स ने पहले जान पहचान बढ़ाई फिर रोहित को विश्वास में लेकर चाय पिला दी। चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गया। समस्तीपुर पहुंचते पर यात्री के बेहोश होने की सूचना अन्य यात्रियों द्वारा जीआरपी को दी गई।
मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है और पूरी तरह होश में भी नहीं आया है। पीड़ित के पास से जलपाईगुड़ी से मधुबनी तक का साधारण टिकट भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि युवक के होश में आने पर ही लूटपाट से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…