Samastipur

समस्तीपुर: 10 वर्षीय बच्ची की कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर के बड़गांव की दस वर्षीया बच्ची अस्मिता को कुत्तों का झुंड ने नोच नोच कर मार डाला। बताया गया है कि सोमवार को गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप वह शौच करने गई थी। जिसे कुत्तों का झुंड नोच- नोचकर कई जगह ज़ख्मी कर दिया।

लहुलुहान स्थिति में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया। चिंताजनक स्थिति में डॉ. अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया। इलाज के लिए समस्तीपुर जा रही बच्ची ने रास्ते में दम तोड दिया।

इस संबंध में चिकित्सक ने बताया कि कुत्तों ने आठ दस जगहों पर नोच नोचकर ज़ख्मी कर दिया था। बताया जाता है कि अस्मिता बड़गांव के वार्ड संख्या-17 के हरेराम यादव की पुत्री थी। जो शौच के लिए घर से निकली थी। कुत्तों से आस पास के लोगों ने बच्ची को छुड़ाया। तब तक वह पूर्ण रूपेण जख्मी हो चुकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को लेकर समस्तीपुर भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शल परिजनों को सौंप दी गया।

इधर बच्ची की मौत से टोले में मातम का दृश्य कायम है। इस संबंध में सीओ हनी गुप्ता ने बताया कि मुआवजा देने के मुद्दे पर जिला से मार्ग दर्शन लेने के बाद स्पष्ट बताया जायेगा। प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago