Samastipur

समस्तीपुर में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

समस्तीपुर : शहर के बारह पत्थर स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में निदेशक डीआरडीए, डीपीएम जीविका, डीपीओ मनरेगा द्वारा संयुक्त रूप से ‘दीप प्रज्वलित कर किया गया।

‘कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में 17 अप्रैल 2025 से आयोजित होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुचारू रूप से करना है। इस कार्यशाला में जीविका के जिला एवं प्रखंड के सभी कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में महिला संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी गई ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन हो सके।

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और इन योजनाओ से लाभान्वित महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया जाएगा। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जीविका के सभी ग्राम संगठन स्तर पर होना है। जिसमें एमआईएस एप के माध्यम से वे अपनी बातों को रख सकती है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैसे की साईकिल योजना, स्वंय सहायता समूह की उपलब्धियों आदि के बारें में बताया गया। जिससे काफी महिलाये लाभान्वित हुई हैं।

जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक सह जिला मेंटर द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के बारें में बताया गया की इससे महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी मिलेगी जिससे वे लाभान्वित हो सकें। इस कार्यक्रम में जीविका के सभी विषयगत प्रबंधक एवं सभी कर्मी शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago