Bihar

पूर्व IPS शिवदीप लांडे की बिहार की राजनीति में हुई एंट्री, नई पार्टी लॉन्च कर कहा- लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से वीआरएस ले चुके सिंघम के नाम से चर्चित शिवदीप लांडे ने बिहार में हिंद सेना नाम से नई पार्टी बना ली है जो इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की 243 सीट पर कैंडिडेट और चेहरा कोई भी हो, हर सीट पर चुनाव शिवदीप वामनराव लांडे ही लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कैंडिडेट उसको ही बनाया जाएगा, जो उनकी विचारधारा का पालन करेगा।

शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले हैं, लेकिन बिहार काडर के आईपीएस अफसर थे और वीआरएस लेने के बाद ऐलान किया था कि वो बिहार को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी जन सुराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी बनाई थी।

शिवदीप लांडे ने पटना में संवाददाता में बिहार और राजनीति को लेकर लांडे अपने विचार रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद उनको राज्यसभा भेजने से लेकर सीएम कैंडिडेट बनाने तक के ऑफर आए लेकिन उन्होंने उन सबको ठुकरा दिया। लांडे ने कहा कि वो युवाओं की दशा और दिशा बदलने के लिए हिंद सेना नाम से नई पार्टी बना रहे हैं। पार्टी का नाम रखने की कहानी सुनाते हुए उन्होंने पुलिस की नौकरी की याद दिलाई, जिसमें सारे लोग जय हिंद कहते हैं। उन्होंने जातीय राजनीति पर भी खूब कटाक्ष किया।

अपनी पार्टी हिंद सेना की विचारधारा को सामने रखते हुए शिवदीप लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता संवेदनशील होंगे और न्याय उनका सिद्धांत है। लांडे ने बिहार में सामाजिक न्याय की राजनीति को जात-जात-जात बताते हुए कहा कि यहां सामाजिक न्याय अगड़ा-पिछड़ा है। अगड़ा में भी भूमिहार का नेता, राजपूत का नेता, वैश्य का नेता। पिछड़ा में यादवों का नेता। अति पिछड़ा में कुर्मी का नेता, कुशवाहा का नेता। दलित में भी पासवान का नेता। महादलित में भी मुसहर का नेता। आईपीएस की नौकरी के दौरान बिहार के जिलों में सेवा का हवाला देते हुए लांडे ने कहा कि रोजगार और पलायन तो बड़े मुद्दे हैं लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई गांवों में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago