Samastipur

चैता उत्तरी के दशरजा चौर में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई पहचान, जांच के लिए पहुंचे SP

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के दशरजा चौर में हुई महिला हत्याकांड में एसपी अशोक मिश्रा ने मंगलवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मौके पर उपस्थित अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी को मृतका की पहचान वैज्ञानिक व मानवीय सूचनाओं के आधार पर करने व कांड के आरोपियों को धर दबोचने का निर्देश दिया।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान घटना स्थल का फोटोग्राफी करवाया। उन्होंने घटना स्थल पर आरोपियो के पहुंचने का संभावित मार्ग को भी बारीकी से देख कर उपस्थित अंगारघाट एसएचओ को जरूरी निर्देश दिया।

गौरतलब हो कि सोमवार की सुबह उपरोक्त चौर में लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात महिला का गला घोंटकर हत्या कर एक गेहूं की खेत में शव मिला था। इस बीच थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया की शव के पहचान के लिए घटना के अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल समस्तीपुर के मर्चर हाउस में सुरक्षित रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago