Samastipur

छपरा के रास्ते चलेगी अमरनाथ, अवध सहित आठ जोड़ी ट्रेनें, जानें क्या है कारण…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। 24 एवं 25 अप्रैल तथा 1 एवं 2 मई को पोरबंदर से खुलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

27 एवं 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। 27 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। 30 अप्रैल को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

30 अप्रैल को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। 2 मई को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

2 मई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर -आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी- गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. 25 अप्रैल से 3 मई तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

4 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago