समस्तीपुर : बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस अभियान के तहत गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित गुरूकुल सिनियर सेकेंडरी स्कूल में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान विद्यालय परिसर में बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिसको लेकर बिजली विभाग कर्पूरीग्राम के कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने स्कूल के डाइरेक्टर जनार्दन चौधरी के पुत्र सौरव चौधरी के उपर 92 हजार 783 रूपये का जुर्माना लगाते हुए मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है।
कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत मीटर को बायपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सौरव चौधरी के उपर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…