Samastipur

रूपनारायणपुर बेला में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन

समस्तीपुर : विगत दिनों रूपनारायणपुर बेला पंचायत के वार्ड संख्या-4 में चंदन साह, संतोष साह तथा गोपाल कुमार का घर आग लगने से पूर्णतः जल कर राख हो गया था। इस घटना में घर में रखे हुए अनाज, कपड़ा , खाट, बर्तन आदि जल कर पूर्णतः नष्ट हो गया था।

इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पीड़ित परिवारो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा सरकारी मुआवाजे का 12 हजार रूपये का चेक वितरित प्रत्येक पीड़ितों को प्रदान किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि इस दुःख की इस घड़ी में वो पीड़ित परिजन के साथ है तथा पीड़ित परिवार को विधायक अपने निजी फंड से खाद्य सामग्री , बर्तन, कपड़ा तथा नगद राशि (राहत पैकेट) दिये और कहा कि आगे भी यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं अत्यंत दुःखी व व्यथित हूँ तथा पीड़ित परिजनों के साथ परिवार के एक सदस्य के रूप में मजबूती के साथ खड़े है।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, समाजसेवी कमलेश साह, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा, समाजसेवी मनोज कुमार राय, ललन कुमार राय, जिला महासचिव राकेश कुशवाहा, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, अभिषेक यादव, अंकित वर्धन आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

20 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

12 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

13 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के झिल्ली चौक के पास टोटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा 8वीं कक्षा के छात्र को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का…

18 घंटे ago