Samastipur

समस्तीपुर में कार्यक्रम के दौरान बीच में ही छोड़ चले जाने पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा समन, अनुपमा यादव पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अनुपमा यादव के खिलाफ करगहर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य महावीर साह ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अक्षरा सिंह को साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा सेरेमनी में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। पैसे की लेन-देन को लेकर बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में उनके खिलाफ बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर कोर्ट के तरफ से उनके खिलाफ समन जारी किया गया है।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बेगूसराय कोर्ट ने भेजा समन

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर स्टार अक्षरा सिंह के लाखों दीवाने हैं। वे विवादों से भी घिरी रही हैं। अक्षरा सिंह एक बार फिर मुश्किलों से घिर गई हैं। साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर के सिंघिया लगमा में दुर्गा पूजा सेरेमनी में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें पांच लाख रुपए भी दिए थे। उन्हें तीन घंटे परफॉर्म करना था, लेकिन वे आधे घंटे बाद ही इवेंट छोड़कर चली गईं।

इस बात से नाराज हो कर चली गयी थीं अक्षरा

एक्ट्रेस इस बात से नाराज थीं कि दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके. हालांकि, ऑर्गेनाइजरों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी और इवेंट से चली गईं। जब ऑर्गेनाइजरों ने उनसे पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने बकाया लौटाने से मना कर दिया। अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया है।

अनुपमा ने हनुमान जयंती के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए लिए थे पैसे

रोहतास के धर्मपुरा थाने में किये गए शिकायत के अनुसार, हनुमान जयंती के मौके पर धर्मपुरा गांव में कार्यक्रम में गाने के लिए अनुपमा यादव से डेढ़ लाख रुपए में बात पक्की हुई थी। जिसे लेकर एडवांस के रूप में पहले उनके एजेंट ने 36 हजार रुपए लिए। बाद में अनुपमा यादव ने खुद 25 हजार रुपए और लिए। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, एमएलसी राधाचरण सेठ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। लेकिन अनुपमा कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं और न ही एडवांस के पैसे वापस किए।

पवन सिंह के चुनावी अभियान में भी आ चुकीं है नजर

मामला धर्मपुरा थाने में केस नंबर 48/2025 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनुपमा यादव भोजपुरी की जानी-मानी गायिका हैं। उन्होंने कई फिल्मों और एल्बम में गाने गाए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वह पवन सिंह के चुनावी अभियान में भी शामिल हुई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago