Samastipur

समस्तीपुर: तीन दिनों बाद कब्र खोदकर पुलिस ने निकाला युवक का शव, पत्नी ने जताया ह’त्या की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव निवासी रामबलम सदा के पुत्र सुक्कन सदा के मौत मामले में नया मोड़ आ गया। पत्नी ममता देवी के द्वारा हत्या कर देने की आरोप के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद यानी शनिवार को दंडाधिकारी की देखरेख में कब्र में दफनाया हुआ शव को गढ्ढा से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

बताते चले कि सुक्कन सदा की संदिग्ध अवस्था में बुधबार को मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने शव को आनन-फानन में मिट्टी में उसे दफना दिया। इसके बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

इसी बीच सुक्कन सदा की पत्नी ममता देवी ने तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस को आवेदन देकर गांव के श्रवण सहनी पर मजदूरी मांगने पर जहरीला तारी पिलाने व पीट- पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग किया। इसके बाद उजियारपुर थानाध्यक्ष सदल बल मौके पर पहुंचकर गढ्ढा खोद कर दफन किया हुआ शव को निकाल पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

इधर मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में संदेहास्पद मौत की चर्चा थी। अब चूंकि मामले में आवेदन दिया गया है, तो कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम आवश्यक हो गया था, इसीलिए शव को गढ्ढा से निकाला गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago