Samastipur

समस्तीपुर: घर से स्कूल के लिये निकली तीन सहेली एक साथ हुई गायब, परिजन जता रहे अपहरण की आशंका, थाने में दिया आवेदन

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 9वीं की परीक्षा देने गईं 3 छात्राएं उच्च विद्यालय से लापता हो गईं हैं। छात्रा की पहचान थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत शंकर चौक निवासी विमल साह की बेटी सुमन कुमारी, प्रमोद साह की बेटी निधि कुमारी और जयदेव साह की बेटी सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। तीनों छात्रा के पीड़ित परिजनों ने मोहिउद्दीननगर थाना को लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय में नामांकित हैं। 9वीं की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार से घर नहीं पहुंची है। अपहरण का संदेह लग रहा है। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में कई युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले की खुलासा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago