Samastipur

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा चंदौली में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के चंदौली चौक चकहाजी में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह और जेडीयू सदस्यता अभियान लगाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूचना और जन संपर्क विभाग के मंत्री और कल्याणपुर विधानसभा के विधायक महेश्वर हजारी थे। इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने अपने संबोधन में कहा की, शिक्षा से लेकर किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो, मैं हमेशा आपके बीच उपलब्ध हूं। मेरे से मिलने के लिए किसी प्रकार की प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है। मुझे खुशी है कि श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया, जो न केवल समाज के बीच सकारात्मक संदेश भेजता है, बल्कि लोगों का मनोबल भी बढ़ाता है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में शिक्षा और विकास के हर क्षेत्र में शानदार प्रगति हुई है। कार्यक्रम के आयोजक और श्री रामचंद्र हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि इतने व्यस्त समय में मंत्री जी ने हमें अपना कीमती समय दिए। इस कार्यक्रम में सम्मानित छात्रों और शिक्षकों को देखकर दिल को बेहद सुकून मिलता है। साथ ही, डॉ सिंह ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है, वह हम सबके लिए प्रेरणा है।

इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से मैट्रिक, इंटर और बीपीएससी शिक्षक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में शामिल हैं अभिषेक कुमार (मैट्रिक टॉपर), पिता: बृजेश पंडित, विवेक कुमार (मैट्रिक टॉपर), पिता: श्याम सिंह, स्वीटी कुमारी (इंटर टॉपर), पिता: संतोष शाह, संदीप कुमार (इंटर टॉपर), पिता: सुनील पंडित, संजू कुमारी (नवनियुक्त शिक्षक), पिता: डॉ. सुनील कुमार, दीपक कुमार (नवनियुक्त शिक्षक), पिता: रामजी सिंह, बृजेश कुमार राय (नवनियुक्त शिक्षक। इस अवसर पर जेडीयू सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोग नीतीश कुमार के कार्यों से प्रेरित होकर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण किए।

इस मौके पर राकेश कुशवाहा, उमेश शर्मा, देव नारायण सिंह, तारा चंद मेहता, मुखिया शैलेश झा,जिला परिषद सत्य प्रकाश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष चंदौली सुरेन्द्र सिंह, कौशल सिंह, राम जी सिंह, विजय सिंह, व्यास जी, राम कुमार सिंह, कमलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, रविकान्त, विकास कुमार, अमित गोस्वामी, अजय कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में फूल की दुकान लगाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह जख्मी; महिला समेत चार गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह फूल की दुकान…

56 मिनट ago

बिहार में 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ा फैसला लिया है. महिलाओं के लिए आज बुधवार को…

3 घंटे ago

बिहार: 25 वर्षीय महिला अमीन ने ले ली खुद की जान, किराये के मकान में मिला श’व

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

5 घंटे ago

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

6 घंटे ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

8 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

12 घंटे ago