Samastipur

मोहिउद्दीननगर की श्रुति बनी हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, सफलता पर बधाई दे रहे लोग

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के राजाजान निवासी विपिन झा व कल्पना झा की पुत्री श्रुति झा ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित कृषि अधिकारी की परीक्षा में हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसने राज्य भर में 40वां रैंक हासिल किया है।

श्रुति बचपन से ही मेधावी थी। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक एवं रायपुर कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद परीक्षा की तैयारी जुट गई थी। उसकी सफलता पर विधायक राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार राय, पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी, अनिल कुमार सिंह, राहुल केसरी, अनिल झा, सुनील झा, शुभ्रा भारती ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago