समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में आयोजित 17वें उमेश वर्मा बिहार राज्य अंतर जिला जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पटना एवं कटिहार की महिला टीम फाइनल में पहुँच गई है। शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में पटना की महिला टीम ने जहाँ गया को सीधे 2-0 से, वहीं कटिहार की महिमा टीम ने समस्तीपुर को 2-0 से पराजित कर दिया।
इससे पूर्व जूनियर बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में समस्तीपुर की टीम ने सहरसा को सीधे 2-0 से, पटना ने पूर्णियां को 2-0 से, मुजफ्फरपुर ने गया को 2-1 से एवं मुंगेर की टीम ने बक्सर को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीनियर पुरुष वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में समस्तीपुर की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं सीनियर पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में पटना की टीम ने वैशाली को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि रविवार को अपराह्न 3 बजे चैंपियनशिप का पारितोषिक वितरण समारोह होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री एवं कई विधायक एवं विधान पार्षद भी मौजूद रहेंगे।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…