समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिला टाॅपर्स की सूची में बेटियों का रहा जलवा, बिहार बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में 8 छात्राएं व 2 छात्र शामिल

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। समस्तीपुर जिले में तीनों संकाय में जिला टॉपर में छात्राओं ने बाजी मारी है। टॉप तीन की सूची में छात्राओं की संख्या अधिक है। जिसमें आठ छात्राएं व दो छात्र शामिल है। समस्तीपुर जिले में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए जिला टॉप तीन की सूची बिहार बोर्ड की तरफ से जारी की गई है।

जिसके अनुसार विज्ञान संकाय में प्लस टू राजकीयकृत जनार्दन सिंह तारिणी उच्च विद्यालय रासपुर की स्नेहा कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, राजकीय कृत भागवत ठाकुर इंटर विद्यालय किशनपुर के विवेक कुमार ने 468 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रमैया भदैया मोहिउद्दीननगर की बबली कुमारी ने 467 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान व राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौली कोठी के गौरव कुमार राज ने 467 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वही वाणिज्य संकाय में आरबी कॉलेज दलसिंहसराय की कशिश भारती ने 468 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय चांदचौर मथुरापुर की नजरीन खातून ने 462 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, बीआरबी कॉलेज की अस्मिता रानी ने 461 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं कला संकाय में प्लस टू राजकीय कृत रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघिया घाट की रोशनी कुमारी ने 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी की नीलिमा स्मृति ने 458 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व आरबी कॉलेज दलसिंहसराय की अनामिका पोद्दार ने 456 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150