राहुल ह’त्याकांड मामले में जांच के लिए वारिसनगर के रहुआ पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/वारिसनगर :- एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार की शाम वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पुर्वी पंचायत के बहतवारा दुर्गा मंदिर के समीप 25 मार्च को एक युवक के आम के पेड़ में टांगकर की गईं हत्या मामले में घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। मौके पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार से पूछताछ करने के बाद कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
बता दें कि पुत्र की हत्या मामले में मृतक की मां सुनीता देवी ने तीन लोगो पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी वारिसनगर थाना पर पहुंचकर थाने का निरीक्षण करने के साथ विधि व्यवस्था के संघारण की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंने थाना अध्यक्ष से शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा, ईद,रामनवमी पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। मौके पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

