Samastipur

वारिसनगर के चारो गांव में मेले से लौट रहे युवकों की तलाशी में कमर से मिला हथियार, दोनों गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही पंचायत स्थित चारो गांव से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी राम प्रसाद राय के पुत्र प्रवीण कुमार और शादीपुर घाट गांव निवासी देव कुमार राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय के रूप में हुई। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि 112 टीम गश्त कर रही थी।

इसी दौरान चारो गांव में लगे मेले से लौट रहे बाइक सवार दोनों युवकों को रोका गया। पूछताछ के दौरान उनकी कमर और बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई। कृष्ण कुमार राय के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद बाइक, दो मोबाइल और हथियार जब्त कर दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस खानपुर समेत अन्य थानों से दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago