Samastipur

विद्यापतिनगर में मुर्गा लदे वाहन चालक से हथियार के बल पर 73 हजार रुपए की लू’ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा ढाला के समीप गुरुवार की देर रात्रि कतिपय हथियारबंद बदमाशों ने मुर्गा लदे टाटा मैजिक वाहन चालक से मारपीट कर करीब 73 हजार रुपए लूट लिए। इस बाबत थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा निवासी आनंदू महतो के पुत्र पीड़ित चालक संजीत महतो ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मैं आदर्श पोल्ट्री में वाहन चालक हूं।

बीते गुरुवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे मैं शेरपुर गांव निवासी संदीप पाठक के मुर्गा फॉर्म से मुर्गा लोड कर मऊ बाजार में मुन्ना साह की दुकान में 2 क्विंटल मुर्गा अनलोड कर शेष मुर्गा बाजिदपुर की दुकानों में अनलोड करने जा रहा था। तभी अचानक मड़वा ढाला के बालकृष्णपुर मड़वा (काली स्थान) निवासी महेश्वर राय के पुत्र समीप नितिन कुमार उर्फ घोघन राय व मऊ धनेशपुर उत्तर निवासी शिवनाथ राम के पुत्र निखिल कुमार ने देशी कट्टा के बल पर मुर्गा लदे टाटा मैजिक वाहन को रोक लिया।

उसके साथ के 10-12 युवकों में बालकृष्णपुर मड़वा (काली स्थान) निवासी भूना राय के पुत्र पंकज कुमार , मऊ धनेशपुर उत्तर निवासी मनोज शर्मा के पुत्र गोलू कुमार, बालकृष्णपुर मड़वा निवासी अरुण महतो के पुत्र अंकित कुमार व मऊ धनेशपुर दक्षिण वार्ड संख्या-7 निवासी अनिल पासवान के पुत्र बिट्टू पासवान तथा अन्य ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे अपने कब्जे में लिया।

इसी दौरान बालकृष्णपुर मड़वा (काली स्थान) निवासी महेश्वर राय के पुत्र समीप नितिन कुमार उर्फ घोघन राय व मऊ धनेशपुर उत्तर निवासी शिवनाथ राम के पुत्र निखिल कुमार ने गाड़ी की तलाशी लेते हुए करीब 73 हजार रुपए लूट लिए। वहीं अन्य ने 10-12 मुर्गा लूट लिया। उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

8 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

8 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago