समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना परिसर में ईद, चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व पूजा कमेटी के सदस्यों से रामनवमी के उपलक्ष पर जुलूस निकालने को लेकर रूट चार्ट की जानकारी लिया। साथ ही पूजा संचालकों को निर्धारित समय सीमा के अंदर जुलूस निकालने पर चर्चा किया।
वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गण्यमान लोगों ने आगामी दोनों पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित रहकर पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करने का आश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने अपने सुझाव में बताया कि किसी भी तरह के बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी क्षेत्र में अधिकारी गश्ती करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दोनों हीं पर्व भाईचारे और शांति सद्भाव का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डीजे बजाना प्रतिबंधित है, ऐसा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दे अगर अफवाहों की सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें।
मौके पर सीओ रंधीर रमन, युवा नेता गुंजन मिश्रा, मो. अमजद, मो. तबरेज, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, क्रांति कुमार, यूनुस खान, कपिलेश्वर कुँवर, राम बहादुर सिंह, दिलीप नारायण सिंह, जनसुराज नेता श्याम किशोर कुशवाहा, जनार्दन प्रसाद सिंह, मिथलेश शाह, अमरजीत कुमार सिंह, अवधेश राय आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…