Samastipur

विभूतिपुर में फर्जी अंक प्रमाण पत्र पर बहाल मामले में 7 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : शिक्षा विभाग और निगरानी विभाग द्वारा जांच में पाए गए विभूतिपुर प्रखण्ड के सात फर्जी शिक्षकों पर स्थानीय विभूतिपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण द्वारा सूक्ष्मता से अनुसंधान करते हुए एक ही रौल नम्बर के TET प्रमाण पत्र और अंक पत्र पर अलग-अलग शिक्षक के नियोजित होने के मामले का उद्भेदन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर में एक दर्जन से अधिक शिक्षक अभी भी निगरानी के राडार पर हैं। यदि पूरे राज्य के सभी जिलों के नियोजित शिक्षकों के रोल नम्बर को निगरानी द्वारा एक जगह सुमेलित किया जाएगा तो एक ही रौल नंबर पर नियोजित हजारों फर्जी शिक्षक पकड़े जा सकते हैं। जिन शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है वह निम्नलिखित प्रकार हैं।

1. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में सूरज कुमार, आवेदन में पिता का नाम श्री मुकेश कुमार झा संलग्न प्रमाण पत्रों में पिता का नाम महेश कुमार झा, माता का नाम अनुराधा देवी, जन्म तिथि -14/05/1989 ग्राम+पो०-डिहुली गोईठ, थाना सकड़ा, जिला मुजफ्फरपुर ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख प्रखण्ड – विभूतिपुर जिला समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

2. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में नवीन कुमार पिता- श्री राम विलास महतो, माता-सुनैना देवी ग्राम+पो०-मानोपुर, थाना- भगवानपुर, जिला- बेगूसराय ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख प्रखण्ड विभूतिपुर जिला – समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

3. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में प्रतिभा कुमारी (फोल्डर नं0- 371) पिता श्री परमानन्द सिंह, ग्राम-परमानन्द पुर, पो०- श्रीपुर, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख, प्रखण्ड-विभूतिपुर जिला- समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

4. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में संगीता कुमारी (फोल्डर नं0-370) पिता श्री रामचन्द्र महतो, ग्राम + पो०- बरियारपुर, थाना- खोदाबन्द पुर, जिला- बेगूसराय ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख प्रखण्ड — विभूतिपुर जिला- समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

5. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में सोनी कुमारी पिता श्री ज्ञानचंद साह, ग्राम मरांची इंद्रप्रस्थ पो०-हसनपुर, थाना- हसनपुर, जिला- समस्तीपुर ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख प्रखण्ड-विभूतिपुर जिला -समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

6. वर्ष 2015 के शिक्षक नियोजन में अंजली कुमारी पिता श्री विद्यानंद झा, माता- सुनीला देवी, जन्मतिथि – 10/05/1989 ग्राम मिश्रौलिया, पो०+थाना- विभूतिपूर, जिला- समस्तीपुर ने ग्राम पंचायत राज खास टभका दक्षिण, प्रखण्ड विभूतिपुर जिला समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

7. वर्ष 2012 के शिक्षक नियोजन में सुजीता कुमारी, पिता श्री योगेंद्र सिंह, ग्राम+पो०- मालपुर, थाना-खोदाबंद पुर, जिला- बेगूसराय ने ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख प्रखण्ड-विभूतिपुर जिला समस्तीपुर में पंचायत शिक्षक के पद पर नियोजन हेतु आवेदन किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

12 घंटे ago