Samastipur

विभूतिपुर की रोशनी बनी जिला टाॅपर, पिता गांव-गांव घूमकर आयुर्वेदिक मंजन बेचकर परिवार का करते हैं गुजारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-8 निवासी आयुर्वेदिक दवा विक्रेता की पुत्री रोशनी कुमारी ने कला संकाय से 460 अंक लाकर इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉपर बनी है। रोशनी ने बताया कि उसका दरोगा बनने का लक्ष्य बनाया हैं। रोशनी बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से आती है।

इनके पिता गांव-गांव घूम-घूमकर आयुर्वेदिक मंजन बेचकर गुजारा करते है। जिला टॉपर बनने पर रोशनी के परिवार में खुशी का माहौल है। उसने आगे मजबूती से पढ़ाई कर दरोगा बनने का लक्ष्य बताया है। गांव के ही विद्यालय से प्राथमिक एवं धाना सिंह उच्च विद्यालय सिंघिया घाट से मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास कर रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघिया घाट में कला इंटर आर्ट विषय में परीक्षा पासकर जिला टॉपर बनी है। वह छह भाई-बहन में पांचवे स्थान प्राप्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago