Samastipur

गणित ओलंपियाड में विभूतिपुर के ईशान ने राज्य स्तर‌ पर लाया प्रथम स्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार दिवस -2025 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना एवं द‌ इंडियन मैथमेटिक्स एण्ड साइंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित‌ गणित ओलंपियाड कक्षा छह से आठ वर्ग में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्याणपुर के‌ कक्षा आठवीं के छात्र ईशान आनंद ने राज्य स्तर‌ पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदियाबाद चक के कक्षा आठवीं के छात्र सौरभ कुमार ने राज्य स्तर पर प्रमंडलवार आयोजित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नाम रौशन करने वाले विजेता छात्रों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा बिहार शिक्षा परियोजना के मिडिया संभाग प्रभारी हरिश चन्द्र राम के समन्वयक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा सरायरंजन के विद्यालय अध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद एवं उच्च विद्यालय, मोहिउद्दीन नगर की विद्यालय अध्यापिका प्रीति नन्दा के मार्गदर्शन में बिहार दिवस -2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

5 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago