समस्तीपुर : बिहार दिवस -2025 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना एवं द इंडियन मैथमेटिक्स एण्ड साइंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड कक्षा छह से आठ वर्ग में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्याणपुर के कक्षा आठवीं के छात्र ईशान आनंद ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वहीं प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदियाबाद चक के कक्षा आठवीं के छात्र सौरभ कुमार ने राज्य स्तर पर प्रमंडलवार आयोजित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नाम रौशन करने वाले विजेता छात्रों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा बिहार शिक्षा परियोजना के मिडिया संभाग प्रभारी हरिश चन्द्र राम के समन्वयक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा सरायरंजन के विद्यालय अध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद एवं उच्च विद्यालय, मोहिउद्दीन नगर की विद्यालय अध्यापिका प्रीति नन्दा के मार्गदर्शन में बिहार दिवस -2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…