Samastipur

विभूतिपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, जगह-जगह पुलिस की रही तैनाती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- प्रखंड के विभिन्न जगहों पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप के नेतृत्व में कड़ी व्यवस्था और पुलिस पदाधिकारीयो की मौजूदगी में बड़े ही धूमधाम के साथ ईद पर्व मनाया गया। विभूतिपुर के कई ईदगाहों में सैकड़ों की संख्या में मुसलमान भाइयों ने ईद का अंतिम नमाज अदा किया व गले मिल एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं ईद को लेकर विभूतिपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही।

मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाह पहुंच नमाज अदा कर एक दूसरे की बधाई दी। साथ ही साथ देश में अमन चैन शांति के लिए प्रार्थना की। बताते चलें कि ईद-उल-फित्र का आयोजन इसीलिए किया जाता है क्योंकि रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखने का अवसर प्राप्त होता है।

ईद की नमाज में अल्लाह का आभार व्यक्त किया जाता है। रोजा को पूरा करने की खुशी में अल्लाह ने अपने भक्तों को ईद की खुशियों से नवाजा है। रोजा समाप्त करने की खुशी के साथ-साथ ईद पर मुसलमान इस बात के लिए भी अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे महीने रोजा रखने की शक्ति और साहस प्रदान किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago