Samastipur

विभूतिपुर का अंकित इंटर की परीक्षा में साइंस संकाय से लाया 5वां स्थान, IIT एडवांस और UPSC की करना चाहता है तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू ] :- प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन निवासी ग्रामीण चिकित्सक मोहन कुमार झा व गृहणी हीरा कुमारी के पुत्र अंकित कुमार ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 476 अंक लाकर राज्यभर में साइंस संकाय से 5वां स्थान प्राप्त किया है। इनके टॉप-5 में आने पर गांव से में खुशी की लहर है। अंकित बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इंद्रावती उच्च विद्यालय साखमोहन से मैट्रिक परीक्षा में भी 465 अंक हासिल किए थे।

मैट्रिक करने के बाद अंकित जीडी कॉलेज बेगूसराय में नामांकन कराकर बेगूसराय में रहकर ही इंटर की तैयारी करने लगा। इसके बाद उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। इनके सफलता पर विभूतिपुर के रहने वाले एसडीएम प्रभाकर कुमार ने भी उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। अंकित ने बताया कि आगे चलकर वह आईआईटी एडवांस और यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं।

आपको बात दे कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में इस साल 6 लाख 41 हजार 847 छात्राओं और 6 लाख 50 हजार 466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। कुल 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बीएसईबी इंटर की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2025) एक साथ आया है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6, 41, 847 छात्राएं और 6, 50, 466 छात्र शामिल हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

1 घंटा ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

2 घंटे ago

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

11 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

18 घंटे ago