Samastipur

समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प मे बांटे गए 55 करोड़ की राशि वितरित की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया गया। कैंप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार और सुबोध मिश्रा उपस्थित थे।

मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक सोनू कुमार भी उपस्थिति थे। इस मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप में जिला में अवस्थित सभी 19 शाखाओं ने भाग लिया। इसी क्रम में कुल 300 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। जिसमें उद्यमियों और जीविका समूह की जीविका दीदियां शामिल थी। सभी योजनाओं को मिलाकर लगभग 55. 00 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग आत्मनिर्भर बने। बैंक द्वारा प्राप्त ऋण कि सुविधा लेते हुए उसका अच्छे से उपयोग करें और इसमें बैंक भी अपनी भूमिका निभाएंगी। बैंकों को भी आगे बढ़कर काम करने को कहा गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक को ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को ऋण मुहया कराने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अंजनी कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुद्रा ऋण और एमएसएमई सुविधा ऋण के तहत ऑनलाइन माध्यम में बिना बैंक शाखा गये ऋण की प्राप्ति कर सकते हैं। जीविका दीदी ने भी संगीत के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया और साथ ही यह बताया कि किस प्रकार बैंक और जीविका उनके जीवन में परिवर्तन लाया है।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि बैंक समस्तीपुर जिले के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सुविधा देने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। एमएसएमई आउटरीच कैंप में आरसीटी निदेशक प्रकाश कुमार, यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार, कृषि व्यवसाय अधिकारी अनिल कुमार, एलडीएम कार्यालय के भवानंद गूहा, जीविका के माइक्रो फाइनेंस मैनेजर राजेश कुमार, मुख्य शाखा के मैनेजर अभिजीत गौरवा समेत विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

1 घंटा ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago