Samastipur

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही बस और ट्रक में टक्कर; एक दर्जन से अधिक जख्मी, दो की स्तिथि नाजुक

समस्तीपुर/सरायरंजन: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे का मामले सामने आया है। बारात से लौट रही बस और ट्रक के भीषण टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमे कुछ की हालत नाजुक भी बताई जा रही है। सभी ज़ख्मियों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में में किया जा रहा है।

पूरी घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के मोहन चौक खजूरी के पास की है जहां सरायरंजन रायपुर से बारात लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई । जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए और बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जख्मी उपचालक का बताना है कि विभूतिपुर थाना के फुलवरिया सिंघिया वार्ड 5 निवासी गौनोर सहनी के पुत्र जिम्मेदार सहनी की शादी के लिए बारात लेकर सरायरंजन के रायपुर गए थे । वहां से लौट के क्रम में सरायरंजन थाना क्षेत्र के ही खजूरी मोहन चौक के पास 18 चक्का वाली ट्रक ने ठोकर मार दी जिसमें लगभग 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं कुछ लोगों का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ लोगों का निजी अस्पताल में बाकी सभी समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

घटना लगभग 4:30 बजे सुबह की है। घायलों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिंघिया वार्ड पांच के निवासी राहुल कुमार ,गौरव कुमार ,रामा सहनी ,मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों के रूप में हुई है।

वही सरायरंजन थानाअध्यक्ष प्रताप सिंह का बताना है कि सुबह में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम गई तो उन्होंने पाया कि बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा हुआ है ।जिसमें 10 से 12 लोग जख्मी बताए गए हैं यह सभी बारात से लौट रहे थे । बारात किसके यहां आई थी इसकी जानकारी ले रहे हैं

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago