Samastipur

समस्तीपुर: तीन तलाक देने को लेकर महिला ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के एनएच बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना के मो. मोसीम की पुत्री रवीना खातून ने महिला थाना में आवेदन देकर अपने पति वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के भरथीपुर अख्तियारपुर दोधरा के मेहदी हसन अंसारी सहित ससुराल के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी मेहदी हसन अंसारी के साथ 26 नवंबर 2020 को पूरे मुस्लिम रिति रिवाज से हुई थी।

विवाह के दो साल बाद उसे एक लड़की हुई, जिसके बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले बाइक के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने कहा है कि जबकि उसके पिता ने शादी के समय ही सभी सामान का पैसा दान स्वरूप 9 लाख 59 हजार रुपए दिया था।

उसके बाद कई बार उन लोगों ने उसे मारपीट कर बेटी सहित घर से निकाल दिया। ससुराल वालों के बहकावे में आकर उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है और अब वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

16 मिनट ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

38 मिनट ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

3 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

7 घंटे ago