Samastipur

पुत्री व भांजी का प्रमाण पत्र नहीं बनने पर प्रखंड प्रमुख ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय में जड़ दिया ताला, सीओ समेत अन्य कर्मी हुए बंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय में बुधवार को अपनी पुत्री, और भांजी, की ओबीसी सर्टिफिकेट नही बनने से नाराज प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सीओ वीणा भारती सहित सभी अंचल के कर्मी अपने-अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे।

बताया गया कि प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने अपनी पुत्री एवं भांजी का ओबीसी के लिए बीते 3 मार्च को ऑनलाइन किए थे। लेकिन आवेदन में त्रुटि होने के कारण, आवेदन फिर से करने को कहा गया था। 4 मार्च को ओबीसी के फिर से ऑनलाइन आवेदन किया गया। ओबीसी प्रखंड प्रमुख अविलंब बनाना चाह रहे थे। जिससे नीट एग्जाम की फॉर्म समय पर भरा जा सके।

नीट एग्जाम की फॉर्म भरने में इसकी जरूरत पड़ती है। इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। तालाबंदी की घटना से अंचल कार्यालय की कर्मी में अफरा तफरी मची रही। करीब 5 मिनट तक अंचल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा रहा। फिर प्रखंड प्रमुख द्वारा ही इसे खोल भी दिया गया। प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार ने बताया कि पुत्री व भांजे की ओबीसी बनाने को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन ओबीसी नहीं बन सका।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

5 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago