Bihar

बिहार: प्रेमी का नाम और नंबर हथेली पर लिखकर प्रेमिका ने खाया ज’ह’र, लिखा मेरी ला’श’ को उसके पास जरूर भेज देना

मोहब्बत में अपने जीवन को खत्म करने की खबरें आती रहती हैं. प्रेमी प्रेमिका अपनी मोहब्बत को नाकाम होते देख खतरनाक कदम उठा लेते हैं, लेकिन बिहार के नालंदा जिले से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया है. यहां एकतरफा मोहब्बत में प्रेमिका ने अपनी हथेली पर कुछ ऐसा लिख दिया कि वह अब सुर्खी बन रही है. जिले के रहुई थाना क्षेत्र की निवासी एक शादीशुदा महिला को अपनी ही भाभी के भाई से प्यार हो गया था.

महिला को जिस पुरुष से प्यार हुआ, वह अविवाहित था. महिला का कहना था कि युवक भी उससे प्यार करता है. ऐसे में इस बात की तस्दीक करने के लिए वह युवक के घर गई, जहां उसे पता चला कि युवक की शादी हो रही है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलगाव होने के बाद अपने मायके में ही रहती है. युवक की शादी होने की खबर सुनते ही महिला ने उसी के घर में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की.

कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश

महिला को युवक ने अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी जान बच गई. हालांकि इसके बाद भी महिला नहीं रूकी और दो दिन में दूसरी बार कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की. मामले में युवक का कहना है कि 2017 में उसकी बहन की शादी हुई थी. ऐसे में तब से उसकी इस महिला से महज दो-चार बार ही मुलाकात हुई है. महिला का नाम रिया गुप्ता बताया जा रहा है. वहीं युवक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है.

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

पूरी घटना में सबसे अहम पहलू यह है कि कीटनाशक पीने के बाद महिला ने अपनी बाएं हाथ की हथेली पर ही सुसाइड नोट लिख दिया. नोट में महिला ने लिखा कि साथ जीना चाहते थे, आई लव यू माय जिंदगी. अंतिम इच्छा मेरी लाश इस नंबर पर दे देना. महिला ने अपनी हथेली पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा है.

इस पूरी घटना पर नूरसराय थाने की पुलिस ने युवक से बात भी की. बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि मेरी शादी की सूचना मिलने के बाद बहनोई की बहन ने यह सब किया. इससे मेरी इज्जत चली गई. उसकी जिंदगी बचाई जाए और मेरी जिंदगी भी. हालांकि नूरसराय पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला का इलाज पुलिस की देखरेख में अस्पताल में हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago