समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन बाजार स्थित कमलरानी मोबाइल दुकान से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल के साथ मोबाइल एसेसरीज की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह के 4:00 बजे के आसपास बाजार के लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि बाजार के हाई स्कूल रोड स्थित ग्रामीण बैंक के निकट कमला रानी मोबाइल दुकान का शटर टूटा हुआ था। लोगों ने दुकानदार अनुज कुमार को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलकर देखा तो दुकान में रखे मोबाइल एवं मोबाइल का सभी प्रकार के एसेसरीज गायब थे। चोरी की इस घटना को लेकर बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
पीड़ित दुकानदार सिहमा गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना में लगभग 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी हुई है, लेकिन कितने रुपये के सामान की चोरी हुई है यह आवेदन मिलने के बाद ही पता चल पायेगा। वैसे जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…