Samastipur

शहीद दिवस पर सनातन रक्तदान समूह द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 233 यूनिट रक्त किया गया संग्रह 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के श्री खाटूश्याम बिहारी मंदिर प्रांगण में सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर लगाया गया। जहां रक्तदान करने वालों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान किया ।

बता दें कि सनातन रक्तदान समूह के द्वारा हर वर्ष इस दिन रक्तदान शिविर लगाया जाता है और यह साल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर होता है। इस वर्ष में 233 रक्तवीर और रक्तविरंगनाओं ने अपना रक्तदान किया जबकि करीब 50 से अधिक लोग अत्यधिक भीड़ होने के कारण रक्तदान से वंचित रह गए जिनका रजिस्ट्रेशन संस्था द्वारा कर लिया गया है वो सभी अगले रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करेंगे।

संस्था के संस्थापक अविनाश कुमार बादल ने कहा कि जिस प्रकार से रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ रहीं है उससे ये साफ पता चलता है की रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां थीं समाज में वो बहुत कम हुआ है। संस्था द्वारा होने वाली निरंतर सेवा से भी लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ रही हैं और रक्तदान करने वालों को ये विश्वास है कि आवश्यकता होने पर आपात स्थिति में संस्था उनके साथ खड़ी है।

रक्तदान करने वाले लोगों में अविनाश कुमार बादल, निगम पार्षद चंदन यादव, आशीष, रौशन झा, दीपक सिंह चौहान, कन्हाई प्रेमी, सौरभ, राजू ठाकुर ,राजन, कृष्णा रमन, निशांत त्रिवेदी, अमित शाह, एसके झा, अंबर सिन्हा, सुशांत सिन्हा, पप्पू यादव, भास्कर प्रतीक, शंकर पोद्दार, शुभम सिन्हा, विवेक, प्रशांत, सोनू लाला, राहुल सिंह, सनी सिंह, चंदन सिंह, कृति राज, अजय कुमार, मनीष कुमार, अभिलाष कुमार, अंकेश मोर, सचिन झा, कुंदन तनेजा, ज्योति कुमारी, विमल कुमार, निखिल झा, आजाद राय, सुधीर यादव, भारत भूषण, रौशन कुमार, निधि देवी, शुभम् कुमार, हेमंत कुमार, मधुसूदन सिंह, गौतम कुमार, रजनीश कुमार, अमरेश कुमार, श्री कांत कुमार, मोंटी कुमार, सुमित कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार गलियानी, देवराज, जय जय कुमार, निरंजन झा, कंचन कुमारी रुना देवी, अभिषेक यादव समेत अन्य हैं। वहीं शिविर को सफल बनाने में कौशिक, अमित, बाबा यादव, सूरज, अमरेश, सुजय गुड्डू, सोनू रहे। वहीं रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर के साथ-साथ निरामया ब्लड बैंक पटना के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

18 घंटे ago