समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस द्वारा जिले भर में एक साथ कुर्की अभियान चलाकर 87 मामलों का निष्पादन किया गया।
इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। खास बात यह रही कि न्यायालय के आदेश पर एक साथ जिले के 26 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 87 कुर्की-जब्ती मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भू-माफिया, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ था, जो अभी तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर पाए थे।
एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश और न्यायालय के निर्देश के आधार पर लागू किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन अपराधियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करना था, जिन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया था और जिनके खिलाफ अदालत से कुर्की के आदेश प्राप्त हुए थे। अभियान में कुल जो 87 कुर्की का निष्पादन किया गया उसमें 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 31 अभियुक्तों ने जमानत और रिकॉल जमा किए थे। अभियान के दौरान 4 ऐसे अभियुक्त मिले, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं थी, और 14 अभियुक्त मृत पाए गए।
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर दबाव बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय लिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।
बाइट :
कुर्की-जब्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार चल रहे अपराधियों पर दबाव बनाना है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 87 मामलों का निष्पादन किया गया है। यह अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा।
-अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…