समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2025 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिव के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधान सभा निर्वाचन 2025 से संबंधित की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों से सहयोग के तौर पर बूथ लिस्ट समर्पित करने को कहा गया। युवाओं और महिलाओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर बल एवं वोट के लिए जागरूकता चलाने की जरूरत महसूस की गई। राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बीएलओ पर जमकर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है। इसको लेकर सदर एसडीओ ने संबधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…