समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक के बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह असंतुलित होकर एक दुकान में ठोकर मारते हुऐ नीचे गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही धनहर निवासी सत्तो राय के 24 वर्षीय पुत्र संजन कुमार के रूप में की गई है।
बताया गया है कि किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास वह अपना बेकरी का दुकान चलाता था। शुक्रवार को दुकान पर ही होली खेलकर वह घर जा रहा था। तभी कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर एक दुकान में बाइक से ठोकर मार दी जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…