Samastipur

समस्तीपुर में सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौ’त और दो गंभीर रूप से ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट मार्ग के महेसी गांव के पास शनिवार की रात एक कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। जख्मी का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही चकहबी गांव के लाल बाबू सिंह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। वही जख्मी भी इसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

मृतक के बहनोई सुधांशु कुमार ने बताया कि उनके साला रोशन कुमार अपने तीन-चार मित्रों के साथ बीते रात कार खुद चलाते हुए सिंघिया घाट की ओर होली खेलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान महेसी गांव के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में वह असंतुलित हो गए और उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा गई।

घटना के बाद जुटे लोगों ने सभी घायलों को दलसिंहसराय के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उन जख्मी का उपचार अभी चल रहा है। मौत की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। बाद में जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago