समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में बाइ पास मार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शहर के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 के राजीव कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी (35) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मनीषा के पति राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपनी बाइक से पत्नी को बैठाकर समस्तीपुर से अंगारघाट अपने ससुराल जा रहे थे।
इसी दौरान जितवारपुर से आगे बूढी गंडक नदी किनारे बांध वाली सड़क पर छतौना के पास अचानक बाइक से गिर गई जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इसके बाद पास के ही एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के ही एक निजी इमरजेंसी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
इधर मृतका के ससुराल वालों ने बेटी के हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…