Samastipur

गोलियों की तरतराहट से पूसा थाना क्षेत्र का बिशनपुर बथुआ गांव गरजा, दो ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव स्थित पंचायत भवन के सामने सोमवार की देर शाम एक युवक ने कई राउंड गोलियां चलाई जिससे पूरा गांव थर्रा उठा। गोलीबारी की इस घटना में सड़क से जा रहे एक पुरुष और एक महिला के हाथ व पैर में गोली लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पुसा ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से पुरूष को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि चिकित्सक के अनुसार दोनों जख्मी खतरे से बाहर बताएं गए हैं।

घायलों की पहचान मनोज कुमार सिंह उर्फ अकलू सिंह (45 वर्ष) एवं सुरेंद्र पासवान की पत्नी चंद्रमा देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई हैं। बताया गया है कि मनोज के पैर में तथा चंद्रमा देवी के हाथ में गोली लगी हैं। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो सका हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बथुआ गांव स्थित पंचायत भवन के समीप गांव के ही राजदेव साह का पुत्र सुमन सुबोध उर्फ चपती पहुँचकर अचानक गोली चलाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे की ह

इस घटना में सड़क से अपने घर को जा रहे एक महिला व एक पुरुष को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर घटना की पुष्टि करते हुए पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान सुबोध उर्फ चपती के रूप में कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त रहा हैं। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया हैं। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घायलों का बयान लिया जा रहा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago