Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर सिंघिया घाट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौ’त, टहलने निकला था घर से

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के सिंघिया घाट स्टेशन के पास सुबह टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन वार्ड संख्या-4 निवासी शंकर प्रसाद के रूप में हुई। वह जगेश्वर महतो का बेटा था। परिजनों के अनुसार, शंकर पिछले 6 महीनों से मानसिक रोगी था।

घटना की जानकारी तब मिली जब देर होने पर मृतक का बड़ा बेटा राहुल कुमार उन्हें खोजने निकला। स्टेशन पर पहुंचकर उसने अपने पिता के शव की पहचान की। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। रेल थाना अध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। रेल प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुटा है। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

13 मिनट ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

30 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago