Samastipur

रोसड़ा में पुलिस टीम पर हमला व रोड़ेबाजी में शामिल 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल, अन्य की तलाश जारी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : होली के दिन पुलिस पर पथराव व पुलिस कर्मी को घायल करने के आरोप में रोसड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव‌ में छापेमारी कर आरोपित चार महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें की शुक्रवार की शाम होली के दिन हनुमाननगर स्थित एक दुकानदार के साथ उधारी लेने-देने को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पर स्थानीय रोसड़ा थाने की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान लोगों को समझा बूझाकर लौट रहे पुलिस बल पर कुछ और सामाजिक तत्वों के द्वारा हमला कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी भी की गई थी, जिसमें कई महिला व पुरुष शामिल थे।

घटना की सूचना पर रोसड़ा DSP सोनल कुमारी भी पहुंच मामले को किसी तरह शांत करा पुलिसकर्मियों को वहां से निकाला था। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

16 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

25 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

42 मिनट ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago