समस्तीपुर : होली के दिन पुलिस पर पथराव व पुलिस कर्मी को घायल करने के आरोप में रोसड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में छापेमारी कर आरोपित चार महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बता दें की शुक्रवार की शाम होली के दिन हनुमाननगर स्थित एक दुकानदार के साथ उधारी लेने-देने को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पर स्थानीय रोसड़ा थाने की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान लोगों को समझा बूझाकर लौट रहे पुलिस बल पर कुछ और सामाजिक तत्वों के द्वारा हमला कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी भी की गई थी, जिसमें कई महिला व पुरुष शामिल थे।
घटना की सूचना पर रोसड़ा DSP सोनल कुमारी भी पहुंच मामले को किसी तरह शांत करा पुलिसकर्मियों को वहां से निकाला था। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…