Samastipur

शादी के 10 साल बाद दो बच्चों को परवरिश करते हुए दरोगा बनने वाली रूबी छुट्टी में गांव पहुंचने पर BSS क्लब पहुंची, बिहार पुलिस की तैयारी कर रही छात्राओं को दिये टिप्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- शादी के 10 साल बाद दो बच्चों को परवरिश करते हुए बिहार पुलिस सब- इंस्पेक्टर बनने वाली रूबी कुमारी छुट्टी में गांव पहुंचने पर बीएसएस क्लब में बिहार पुलिस दारोगा और सिपाही परीक्षा की तैयारी कर रही बेटियों के बीच जाकर उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीएसएस क्लब गांव के गरीब प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

उन्होंने बेटियों और कामकाजी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी को आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। गांव की बिटिया और महिलाएं काफी मेहनती होती है,अगर आप लोग पढ़ाई में मेहनत करते हैं तो सरकारी नौकरी भी आपके कदमों को चूमेगी। बताते चलें कि यहां बच्चें बैठकर समूह में पढ़ाई करते हैं और सीनियर बच्चें उनको निर्देशन करते हैं। यहां कोई शिक्षक भी नहीं होता है।

बच्चे खुद शिक्षक की भूमिका निभाते हैं। यहां बच्चे दूर-दूर से समूह में पढ़ने आते हैं। यहां से जो बच्चे पढ़कर सरकारी नौकरी में चयनित होते हैं तो वो छुट्टी में जब भी गांव आते हैं तो जूनियर बच्चों को मार्गदर्शन करने पहुंचते हैं और जूनियर बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाने की जिम्मा उठाते हैं। रूबी भी यही से पढ़ाई कर पुलिस ऑफिसर बन आत्मनिर्भर बनी हैं। यहां से पढ़कर सरकारी नौकरी होने पर बच्चे देशवासियों के शुद्ध प्राणवायु के लिए पौधरोपण करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago