समस्तीपुर रेल मंडल के नवनियुक्त सीनियर डीएमई दुर्गेश कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में नवनियुक्त सीनियर डीएमई दुर्गेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस समस्तीपुर की मंडल स्तरीय यूनियन टीम ने मंडल मंत्री अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एपीओ प्रथम मनोज पासवान से भी भेंट की।
इस मौके पर मुख्यालय शाखा सचिव प्रभाकर कुमार सिंह, सुनील कुमार, यांत्रिक कारखाना/स्टोर शाखा सचिव अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, डीजल शेड से एस.एन. कामत, आउटडोर शाखा से इमदाद अहमद, विनोद शर्मा और श्याम नारायण समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यालय शाखा सचिव प्रभाकर कुमार सिंह ने एपीओ प्रथम के समक्ष कहा कि समस्तीपुर मंडल के रेलकर्मियों ने संगठन ईसीआरएमसी/एनएफआईआर को चुनाव में जनादेश दिया है। संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रेल प्रशासन से हर स्तर पर सहयोग की अपेक्षा रखता है।






