Samastipur

समस्तीपुर मंडल से खुलने वाली ‘भारत गौरव ट्रेन’ कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, एक यात्री को करने होंगे इतने खर्च 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के एक निजी सभागार में सोमवार को आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने ‘देखो अपना देश’ योजना के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने का ऐलान किया। इस दौरान आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल भारतीय रेलवे की ओर से रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है, जिसके तहत यात्रियों को यात्रा पर लगभग 33 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी। यह ट्रेन तीर्थ यात्रियों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगी, क्योंकि इसे कम खर्च में विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

बताया गया है कि भारत गौरव ट्रेन 27 मार्च को समस्तीपुर रेल मंडल के बेतिया स्टेशन से यात्रा के लिए रवाना होगी। बेतिया से खुलकर यह ट्रेन सगौली, रक्सौल, बैरगिनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे, जहां तीर्थ यात्रियों को सवार किया जाएगा। यह ट्रेन तिरुपति (श्री बालाजी दर्शन), रामेश्वरम (श्री रामनाथस्वामी मंदिर), मदुरै (मीनाक्षी अम्मन मंदिर), कन्याकुमारी (कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक) और श्रीशैलम (मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग) जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। यात्रा 7 अप्रैल को समस्तीपुर लौटकर समाप्त होगी।

आरक्षित श्रेणियों के अनुसार मिलेगी सुविधाएं :

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि आरक्षित श्रेणी के अनुसार यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्री विश्राम करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह-शाम चाय, साथ ही बोतल पानी की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे यात्रा के दौरान वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा करायी जाएगी।

यात्रा के लिए दो श्रेणियां उपलब्ध हैं :

इकोनॉमी (स्लीपर क्लास) – ₹22,520 प्रति व्यक्ति

कम्फर्ट (3 एसी क्लास) – ₹38,310 प्रति व्यक्ति

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago